1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम की असहमति दिखाती है कि सपा कार्यकर्ता गठबंधन से नाखुश हैं: नायडू

मुलायम की असहमति दिखाती है कि सपा कार्यकर्ता गठबंधन से नाखुश हैं: नायडू

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2017 10:12 pm IST,  Updated : Jan 30, 2017 10:12 pm IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव की नाराजगी का हवाला देते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह दिखाता है कि इस गठबंधन से लोग और सपा कार्यकर्ता

mulayam singh- India TV Hindi
mulayam singh

नई दिल्ली: कांग्रेस के साथ सपा के गठबंधन को लेकर मुलायम सिंह यादव की नाराजगी का हवाला देते हुए भाजपा ने आज कहा कि यह दिखाता है कि इस गठबंधन से लोग और सपा कार्यकर्ता भी नाखुश हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

वरिष्ठ पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इस गठबंधन को दो हताश पार्टियों का एक दूसरे को शरण देने का प्रयास करार दिया तथा उन्होंने दावा किया कि कई सर्वेक्षणों में अनुमान लगाया गया था कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में 10 से भी कम सीटें मिलेंगी।

नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में लोगों के विश्वास का अभाव है तथा इस वजह से वह कांग्रेस के साथ आए।

उन्होंने सवाल किया, अगर राज्य सरकार ने अच्छा काम किया था और उसे अपने दम पर बहुमत मिल रहा था तो फिर सपा को गठबंधन की क्या जरूरत थी? यह दिखाता है कि वह आत्मविश्वास खो चुकी है। उसने एक ऐसी पार्टी से हाथ मिलाया है जिसने अपने भ्रष्ट शासन से देश को बर्बाद कर दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, सपा की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव कह रहे हैं कि वह इस गठबंधन के लिए प्रचार नहीं करेंगे। यह दिखाता है कि सपा कार्यकर्ता खुश नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत