मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो मन की बात को शहर में लोकप्रिय बनाने के प्रयास में मुंबई BJP इकाई ने आज दस जगहों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया ताकि लोग यह शो सुन सकें। यह कार्यक्रम सीपी टैंक, बायकुला मार्केट, गौरीशंकर, वोरली जामभोरी मैदान, दादर कैलाश लस्सी, मतुंग के गंगा विहार, सेना भवन के पास असवाद होटल, धारावी की 90 फुट रोड, बरकत अली नाका और लालबाग मार्केट में आयोजित किये गये जहां इस कार्यक्रम को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए।
शहर BJP अध्यक्ष आशीष शेलार दादर में आयोजक एवं अन्य पार्टी नेताओं के साथ उपस्थित हुए।
कार्यक्रमों का आयोजन करने वाले भाजपा नेता प्रसाद लाड ने दावा किया कि मोदी के कार्यक्रम मन की बात अब तक के किसी प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया अपनी तरह का पहला लोकप्रिय कार्यक्रम है जो सीधे देशवासियों को एक दूसरे से जोड़ता है।