1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय निरूपम के बिगड़े बोल, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को अपशब्द कहे

संजय निरूपम के बिगड़े बोल, कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को अपशब्द कहे

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 20, 2018 06:45 am IST,  Updated : May 20, 2018 10:54 am IST

मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया।

Mumbai Congress chief Sanjay Nirupam compared Karnataka...- India TV Hindi
Mumbai Congress chief Sanjay Nirupam compared Karnataka Governor Vajubhai Vala to the dog

मुंबई: मुंबई कांग्रेस के प्रमुख संजय निरूपम ने आज एक ट्वीट में कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला की तुलना कुत्ते से की लेकिन बाद में सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की आलोचना के बाद उसे हटा दिया। (#IndiaTVSamvaad: अमित शाह बोले, '2019 के लोकसभा चुनाव में 2014 से भी बड़ी जीत हासिल करेगी बीजेपी')

हिंदी में किए गए ट्वीट में निरूपम ने कहा था कि वाला भाजपा के वफादार कुत्ते की तरह है। कांग्रेस नेता ने बाद में ट्विटर पर माफी मांगी। उन्होंने ट्वीट किया , ‘‘ वजुभाई वाला इंसान हैं। मैं उन्हें कुत्ता कैसे कह सकता हूं।

लेकिन हां वफादारी दिखाने में उन्होंने कुत्ते को भी पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल , अगर मेरी टिप्पणी पसंद नहीं आई तो मैं माफी मांगता हूं। ’’ निरूपम ने कहा कि कर्नाटक के राज्यपाल को माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने लोकतंत्र की ‘‘ हत्या ’’ का कोई अवसर नहीं छोड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत