1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली एमवीए सरकार स्थिर, सुरक्षित: प्रफुल्ल पटेल

उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली एमवीए सरकार स्थिर, सुरक्षित: प्रफुल्ल पटेल

 Reported By: IANS
 Published : Mar 29, 2021 08:10 am IST,  Updated : Mar 29, 2021 08:10 am IST

वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को इस दावे को खारिज किया कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए भाजपा के साथ बातचीत कर रही है।

उद्धव ठाकरे की अगुवाई...- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली एमवीए सरकार स्थिर, सुरक्षित: प्रफुल्ल पटेल Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम: वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने रविवार को इस दावे को खारिज किया कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिए भाजपा के साथ बातचीत कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली एमवीए सरकार स्थिर और पूरी तरह सुरक्षित है।

उन्होंने केरल में संवाददाताओं से कहा, "हम सभी जानते हैं कि एमवीए सरकार का गठन (एनसीपी सुप्रीमो) शरद पवार जी की वजह से हुआथा..राज्य में अनावश्यक चीजोंपर बात करने का कोई कारण नहीं है..जहां तक सरकार का सवाल है,उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एमवीए सरकार स्थिर और सुरक्षित है।"

उन्होंने कहा,"एनसीपी महाराष्ट्र के लोगों के हित में और राष्ट्रीय स्तर पर और केरल में भी काम करती रहेगी। हम भाजपा-एनडीए की विचारधारा के विरोधी हैं।पिछले दरवाजे से गठबंधन की अनावश्यक बात का कोई मतलब नहीं है।" पटेल का यह स्पष्टीकरण गुजराती मीडिया की इस खबर के मद्देनजर आया है कि पवार, पटेल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीच बैठक अहमदाबाद में हुई है।

उधर, नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में अहमदाबाद में हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर शाह ने यह कहते हुए इसकी पुष्टि करने या इनकार करने से इनकार कर दिया कि "सबकुछ सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।" महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकासअघाडी (एमवीए) सरकार में एनसीपी और कांग्रेस भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत