1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. SC का फैसला ऐतिहासिक, लोकतंत्र की रक्षा हुई: नबाम तुकी

SC का फैसला ऐतिहासिक, लोकतंत्र की रक्षा हुई: नबाम तुकी

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 13, 2016 01:44 pm IST,  Updated : Jul 13, 2016 01:44 pm IST

अरूणाचल प्रदेश में अपनी सरकार को फिर से बहाल किये जाने संबंधी सुप्रिम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस नेता नबाम तुकी ने आज ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस फैसले से लोकतंत्र की रक्षा हुई है।

Nabam Tuki- India TV Hindi
Nabam Tuki

नई दिल्ली: अरूणाचल प्रदेश में अपनी सरकार को फिर से बहाल किये जाने संबंधी सुप्रिम कोर्ट के फैसले को कांग्रेस नेता नबाम तुकी ने आज ऐतिहासिक बताया और कहा कि इस फैसले से लोकतंत्र की रक्षा हुई है। तुकी ने कहा, उच्चतम न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक है। यह देश में स्वस्थ लोकतंत्र की रक्षा का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हुई है।

तुकी ने कहा, भाजपा नेताओं ने गैर-कानूनी तरीके से राज्यों से चुनी हुई सरकारों को हटाने का प्रयास किया, उच्चतम न्यायालय के फैसले से न्याय हुआ है।

भविष्य के कदमों के बारे में पूछे जाने पर तुकी ने कहा कि वह अपने पार्टी विधायकों से संपर्क करेंगे और न्यायालय के आदेश और पार्टी की विचारधारा के अनुसार निर्णय किया जायेगा। बाद में ट्विटर पर अपने पोस्ट में तुकी ने कहा, आखिरकार सुप्रिम कोर्ट से हमें न्याय मिला। न्यायालय ने आज देश और इसके संविधान को बचा लिया।

उच्चतम न्यायालय में अरूणाचल प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की तरफ से पैरवी करने वाले वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केवल न्यायपालिका संविधान के मूल्यों की रक्षा कर सकती है। उनके सहयोगी और हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गये विवेक तन्खा ने कहा कि, फैसले से लोकतंत्र और कानून के शासन की बहाली हुई है।

उच्चतम न्यायालय ने विधानसभा सत्र को एक महीने पहले बुलाने के राज्यपाल के निर्णय को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया और अरणाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की बहाली का आज आदेश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत