1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नगालैंड विधानसभा चुनावः पहली बार भाजपा और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, रखी ये मांग

नगालैंड विधानसभा चुनावः पहली बार भाजपा और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, रखी ये मांग

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2018 11:58 am IST,  Updated : Jan 30, 2018 11:58 am IST

इन दलों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार दशकों पुरानी नगा लोगों की समस्याओं को नहीं सुलझाती, वे सियासी मैदान में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

Nagaland-political-groups-boycott-27-Feb-Assembly-polls- India TV Hindi
नगालैंड विधानसभा चुनावः पहली बार भाजपा और कांग्रेस ने मिलाया हाथ, रखी ये मांग

नई दिल्ली: नगालैंड की सभी राजनीतिक पार्टियों ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों का बहिष्कार कर दिया है। राजधानी कोहिमा में हुई राजनीतिक दलों की बैठक में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का फैसला हुआ। सोमवार को नागालैंड ट्राइबल होहो और नागरिक संगठनों और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया। बैठक के बाद 11 राजनीतिक दलों की ओर से हस्ताक्षरित साझा घोषणापत्र में कहा गया है कि आम लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए टिकट नहीं बांटने और परचा दाखिल नहीं करने का फैसला किया गया है।

इस घोषणापत्र पर एनपीएफ के अलावा कांग्रेस, यूनाइटेड नागा डेमोक्रेटिक पार्टी (यूएनडीपी), नगालैंड कांग्रेस, आप, भाजपा, नेशनल डेमोक्रेटिक पॉलीटिकल पार्टी, एनसीपी, लोक जनशक्ति पार्टी, जद (यू) और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर हैं। इन दलों ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार दशकों पुरानी नगा लोगों की समस्याओं को नहीं सुलझाती, वे सियासी मैदान में अपने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे।

केंद्र को भेजे गए अपने कड़े संदेश के साथ सीसीएनटीएचसीओ ने चुनाव आयोग के चुनाव के अधिसूचना घोषित करने के एक दिन बाद यानी गुरुवार को बंद बुलाया है। सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ नगालैंड आदिवासी होहो-नागरिक संगठन की कोर कमिटी और छह अलग संगठन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर संयुक्त घोषणापत्र के बारे में जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत