1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. CBI छापेमारी से प्रधानमंत्री का कोई लेना-देना नहीं: नायडू

CBI छापेमारी से प्रधानमंत्री का कोई लेना-देना नहीं: नायडू

 Written By: IANS
 Published : Dec 15, 2015 01:40 pm IST,  Updated : Dec 15, 2015 01:41 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की छापेमारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई लेना-देना नहीं है। बता

venkaiah naidu- India TV Hindi
venkaiah naidu

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दफ्तर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की छापेमारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोई लेना-देना नहीं है।

बता दे कि केजरीवाल ने ट्विटर पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया था कि उनके दफ्तर पर की गई सीबीआई छापेमारी के पीछे मोदी का हाथ है। नायडू ने यहां संवाददाताओं को बताया, "सीबीआई एक स्वतंत्र संगठन है। सरकार इसमें कतई हस्तक्षेप नहीं करती है। आप केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को कैसे आड़े हाथों ले सकते हैं? प्रधानमंत्री का इससे कुछ लेना-देना नहीं है।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली के मुख्यमंत्री के लिए तो हर बात के लिए केंद्र सरकार से तकरार करना और प्रधानमंत्री का नाम लेना फैशन हो गया है।" केंद्रीय मंत्री ने कहा, "सीबीआई सरकार की छत्रछाया में काम नहीं करती है। वे दिन लद गए हैं, जब कांग्रेस सीबीआई का दुरुपयोग करती थी।"

गौरतलब है कि सीबीआई ने मंगलवार सुबह दिल्ली सचिवालय स्थित केजरीवाल के दफ्तर पर छापा मारा। केजरीवाल ने इस बारे में ट्विटर पर लिखा, "सीबीआई ने मेरे कार्यालय पर छापामारी की।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।