1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ठेले पर सब्जी की तरह बिकने लगे हैं फतवे : मुख्तार अब्बास नकवी

ठेले पर सब्जी की तरह बिकने लगे हैं फतवे : मुख्तार अब्बास नकवी

 Written By: IANS
 Published : Jun 10, 2015 06:27 am IST,  Updated : Jun 10, 2015 07:27 am IST

लखनऊ : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि कुछ लोग फतवों की इज्जत को मिटाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आजकल स्थिति यह है

ठेले पर सब्जी की तरह...- India TV Hindi
ठेले पर सब्जी की तरह बिकने लगे हैं फतवे : नकवी

लखनऊ : केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि कुछ लोग फतवों की इज्जत को मिटाने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि आजकल स्थिति यह है कि मुस्लिम फतवे ठेले पर सब्जी की तरह बिकने लगे हैं इसीलिए इनकी कोई अहमियत नहीं रह गई है।

नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्तार अब्बास नकवी आज लखनऊ में संवाददाताओं से रूबरू थे।

मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि मोदी सरकार देश के सवा सौ करोड़ लोगों के विकास के लिए संकल्पबद्घ है। जब सबका विकास होगा तो अल्पसंख्यकों का विकास अपने आप हो जाएगा। फिर भी केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों का ध्यान रखते हुए उनके लिए कई योजनाएं अलग से शुरू की हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने उनके लिए उस्ताद योजना शुरू की है। इसके अलावा बुनकरों और दस्तकारों को बाजार उपलब्ध कराने में उनकी मदद करने की योजना भी बनाई है।

नकवी ने कहा कि सरकार अपने खर्च पर छोटे पैमाने पर दस्तकारी कर रहे कलाकारों को प्रमोट करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के विकास को प्राथमिकता के आधार पर कराएगी।

नकवी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद हम कह सकते हैं कि सत्ता के गलियारों से बिचौलियों का सफाया हो गया है। अब देश में सुशासन की बयार बह रही है और विदेशों में भी भारत की साख बढ़ी है।

सूर्य नमस्कार को लेकर नकवी ने कहा कि योग को धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिनके मन में योग को लेकर भ्रम की स्थिति है उनकी भी मनोस्थिति योग से ही ठीक होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत