1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी की TN, केरल, पुडुचेरी के लोगों से रिकॉर्ड वोटिंग करने की अपील

PM मोदी की TN, केरल, पुडुचेरी के लोगों से रिकॉर्ड वोटिंग करने की अपील

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 16, 2016 11:07 am IST,  Updated : May 16, 2016 11:07 am IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लोगों से विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान करने का आग्रह किया।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

चेन्नई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लोगों से विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान करने का आग्रह किया। मोदी ने आज सुबह ट्वीट किया, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के सभी मतदाताओं से आज रिकॉर्ड मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।

तमिलनाडु में आज 232, केरल में 140 और पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। भाजपा के लिए इन राज्यों में अभी कोई महत्वपूर्ण प्रभाव दिखाना बाकी है। उसने इस बार, खासकर तमिलनाडु और केरल में अच्छे प्रदर्शन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

तमिलनाडु में राज्य के 234 में से 232 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान आज सुबह शुरू हो गया। चुनाव के शुरूआती दौर में 19% वोटिंग दर्ज की गई है। इस चुनाव के लिए 5.82 करोड़ योग्य मतदाता हैं। राज्य के दो विधानसभा क्षेत्रों- थंजावुर तथा अरावकुरिची में 23 मई को मतदान होंगे। निर्वाचन आयोग ने इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक दलों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए उनके बीच पैसों के वितरण और उम्मीवारों द्वारा चुनावी प्रक्रिया के उल्लंघन की शिकायतों के कारण यहां चुनाव फिलहाल टाल दिया है।

राज्य के 234 विधानसभा क्षेत्रों में 3,776 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें से 320 महिलाएं हैं। 1,566 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। जिन 232 विधानसभा क्षेत्रों में सोमवार को चुनाव हो रहे हैं, वहां 3,728 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।