1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की नरेंद्र मोदी ने की निंदा

अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की नरेंद्र मोदी ने की निंदा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2018 10:04 am IST,  Updated : Jul 02, 2018 10:04 am IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमले को आज देश के बहु - सांस्कृतिक ताने - बाने पर हमला बताया। मोदी ने ट्वीट किया , ‘‘ अफगानिस्तान में कल हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं।

narendra modi- India TV Hindi
narendra modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अफगानिस्तान में हुए आतंकवादी हमले को आज देश के बहु - सांस्कृतिक ताने - बाने पर हमला बताया। मोदी ने ट्वीट किया , ‘‘ अफगानिस्तान में कल हुए हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह अफगानिस्तान के बहु - सांस्कृतिक ताने - बाने पर हमला है। ’’ (उत्तराखंड: मुनस्यारी में बादल फटने से पावर प्रोजेक्ट का बांध टूटा )

उन्होंने कहा कि ‘‘ दुख की इस घड़ी ’’ में भारत अफगानिस्तान सरकार की हर संभव मदद को तैयार है। मोदी ने कहा, ‘‘ मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

दुख की इस घड़ी में भारत अफगानिस्तान सरकार की मदद को तैयार है। ’’ अफगानिस्तान के जलालाबाद में कल हुए आत्मघाती हमले में हिन्दुओं और सिखों सहित कम से कम 19 लोग मारे गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत