1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन, गरीबों के मसीहा हैं: वेंकैया नायडू

नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन, गरीबों के मसीहा हैं: वेंकैया नायडू

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2016 09:37 pm IST,  Updated : Mar 20, 2016 09:37 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा हैं। नायडू ने कहा कि

modi- India TV Hindi
modi

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा हैं। नायडू ने कहा कि आज हर कहीं भारत की पहचान और उसका सम्मान मोदी की वजह से है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव पेश करते हुए नायडू ने कहा, "नरेंद्र मोदी भारत को भगवान की देन हैं। वह गरीबों के मसीहा हैं। उन्हें हर क्षेत्र में विरासत में चुनौतियां मिली थीं। वह इन सभी को हटा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी की वजह से भारत को हर जगह पहचाना जा रहा है और सम्मान दिया जा रहा है।" जब संवाददाताओं ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से नायडू के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने वेंकैयाजी को ऐसा कहते नहीं सुना।"

उन्होंने इस पर भी कुछ कहने से इनकार कर दिया कि क्या वह खुद और उनकी पार्टी का यह मानना है कि मोदी देश को भगवान की देन हैं। नायडू ने कहा कि मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में से एक हो गए हैं और वह भारत को एक समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने में लगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।