1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की

PM मोदी ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की

 Written By: IANS
 Published : Sep 14, 2016 02:35 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 02:35 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। गनी अपने दूसरे आधारिक दौरे पर सुबह यहां पहुंचे, जब प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की।

Ashraf Ghani and Narendra Modi- India TV Hindi
Ashraf Ghani and Narendra Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। गनी अपने दूसरे आधारिक दौरे पर सुबह यहां पहुंचे, जब प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर दोनों देशों के नेताओं की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अफगानिस्तान के साथ अपनी दोस्ती को गहरा करते हुए। प्रधानमंत्री ने भारत की अपनी दूसरी आधिकारिक यात्रा पर आए अशरफ गनी की अगुवाई की।"

भारत और अफगानिस्तान के बीच द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद विभिन्न करारों पर हस्ताक्षर होंगे।

गनी दिन में विदेश राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह के साथ यहां एक व्यापार बैठक को भी संबोधित करने वाले हैं। वह शाम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ औपचारिक मुलाकात करेंगे। इससे पहले वह इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड अनालिसिस में व्याख्यान भी देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत