1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी का सीएम केजरीवाल से मिलने से इंकार

पीएम मोदी का सीएम केजरीवाल से मिलने से इंकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2015 10:06 am IST,  Updated : Jun 30, 2015 03:04 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली में PMO और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के बीच मुलाकात ना होने पाने का मामला एक अलग रूप लेता नज़र आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के

पीएम मोदी का सीएम...- India TV Hindi
पीएम मोदी का सीएम केजरीवाल से मिलने से इंकार

नई दिल्ली: दिल्ली में PMO और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल के बीच मुलाकात ना होने पाने का मामला एक अलग रूप लेता नज़र आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मिलने से इनकार कर दिया और कहा 'आप' गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़े- केजरीवाल की ''जंग'': बिजली, महंगाई और कैदी

                CM केजरीवाल के घर का बिजली का बिल सवा लाख रुपए !

सीएम केजरीवाल ने पहले भी 18 और 29 जून को पीएम मोदी से मिलने का समय मांगा था।

करीब 10 दिन पहले अरविन्द केजरीवाल ने पीएम से मिलने का समय मांगा था, लेकिन सोमवार को पीएम कार्यालय की तरफ से बताया गया कि अभी पीएम के पास समय नहीं है आप गृहमंत्री और वित्तमंत्री से मिल सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक़, केजरीवाल दिल्ली में गवर्नेंस को लेकर आ रही समस्याएं, जैसे केंद्र और एलजी का दखल, ACB, केंद्रीय करों में दिल्ली की हिस्सेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा करने चाहते हैं लेकिन प्रधानमंत्री ने मिलने से मना कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।