1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल की ''जंग'': बिजली, महंगाई और कैदी

केजरीवाल की ''जंग'': बिजली, महंगाई और कैदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2015 12:20 pm IST,  Updated : Jun 30, 2015 08:10 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौतरफा आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है। केजरीवाल और नजीब जंग के बीच तनातनी से सरकार की किरकिरी के बाद आप सुप्रिमों को जनता के लिए VAT

केजरीवाल की ''जंग'':...- India TV Hindi
केजरीवाल की ''जंग'': बिजली, महंगाई और कैदी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौतरफा आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है। केजरीवाल और नजीब जंग के बीच तनातनी से सरकार की किरकिरी के बाद आप सुप्रिमों को जनता के लिए VAT बढ़ाने, तिहाड़ जेल से कैदी के फरार होने और 2 महीने के अंदर सवा लाख रुपए बिजली के बिल को लेकर आलोचना का सामना करना पढ़ रहा है।

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अपने वादों के विपरीत जाते हुए VAT बढ़ाने का जो फैसला किया है उससे दिल्ली के आम आदमी की जेब हल्की होना तय है।

यह भी पढ़े- पीएम मोदी का सीएम केजरीवाल से मिलने से इंकार

                CM केजरीवाल के घर का बिजली का बिल सवा लाख रुपए !

आम आदमी को लगा VAT का झटका:

दिल्ली विधानसभा में केजरीवाल सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने वैट संशोधन विधेयक पेश किया है। इस बिल में VAT की मैक्सिमम लिमिट 20 से बढ़ाकर 30 परसेंट तक करने का प्रस्ताव है। इस बिल के आज पास होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बिल के पास होने के बाद केजरीवाल की कैबिनेट पेट्रोल-डीजल समेत कई चीजों के दाम बढ़ा सकेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।