1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. केजरीवाल की ''जंग'': बिजली, महंगाई और कैदी

केजरीवाल की ''जंग'': बिजली, महंगाई और कैदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2015 12:20 pm IST,  Updated : Jun 30, 2015 08:10 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चौतरफा आलोचनाओं को झेलना पड़ रहा है। केजरीवाल और नजीब जंग के बीच तनातनी से सरकार की किरकिरी के बाद आप सुप्रिमों को जनता के लिए VAT

petrol

11 चीजों पर VAT बढ़ाने की तैयारी :

वैट एमेंडमेंट बिल के जरिए केजरीवाल सरकार ने 11 चीजों पर VAT बढ़ाने की तैयारी कर ली है। सबसे ज्यादा असर डीजल और पेट्रोल की कीमतों पर असर पड़ सकता है। अबतक वैट की अधिकतम सीमा 20 फीसदी थी जिसे बढ़ा कर तीस फीसदी किया जा रहा है। अबतक डीजल पर दिल्ली में साढ़े बारह फीसदी वैट लगता था, लेकिन प्रस्ताव पास होने के बाद दिल्ली सरकार जब चाहे पेट्रोल- डीजल पर 30 फीसदी तक वैट लगा सकेगी।

1. पेट्रोल डीज़ल के अलावा हवाई ईंधन, स्प्रिट और गैसोलिन भी वैट बढ़ाने की तैयारी है।

2. देसी शराब और विदेशी शराब पर भी वैट बढ़ सकता है।
3. 5 हजार रुपए से ज्यादा महंगी घड़ियों पर भी वैट बढ़ाने की तैयारी है।

हांलाकि सरकार की दलील है कि वैट के रेट को लचीला बनाने के लिए एक्ट में संशोधन किया गया है।

दिल्ली सरकार ने बजट में वैट से 24 हजार करोड़ की वसूली का लक्ष्य रखा है। ये रकम पिछले साल के मुकाबले 33 फीसदी ज्यादा है। हालांकि चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि वो दिल्ली में दूसरे राज्यों के मुकाबले वैट कम रखेंगे। देश में सबसे कम वैट दिल्ली में देना होगा। लेकिन अब ठीक इसका उल्टा हो रहा है। केजरीवाल सरकार के इस बिल पर विपक्षी पार्टियों ने भी सवाल उठाया है।

केजरीवाल एक तरफ लोगों को मुफ्त पानी और सस्ती बिजली देने की बातें कह रहे हैं तो दूसरी तरफ वैट दर की अधिकम सीमा बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल, सिनेमा, केबल टीवी सभी चीजे महंगा करके जनता की जेब ढीली करने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।