1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सिद्धू ताजपोशी से पहले 'टी पार्टी' में कैप्टन अमरिंदर से मिले, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

सिद्धू ताजपोशी से पहले 'टी पार्टी' में कैप्टन अमरिंदर से मिले, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 23, 2021 11:13 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 12:33 pm IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी से पहले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की टी पार्टी में शामिल हुए।

कैप्टन की टी पार्टी में पहुंचे सिद्धू, थोड़ी देर बाद होगी ताजपोशी- India TV Hindi
कैप्टन की टी पार्टी में पहुंचे सिद्धू, थोड़ी देर बाद होगी ताजपोशी Image Source : ANI

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी से पहले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की टी पार्टी में शामिल हुए। इन दोनों नेताओं की मुलाकात टी पार्टी के दौरान हुई। कैप्टन अमिरंदर ने टी पार्टी का आयोजन पंजाब भवन में किया। नवजोत सिद्धू की ताजपोशी कांग्रेस भवन में होगी। अमरिंदर की इस टी पार्टी में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। मुलाकात के दौरान सिद्धू ने पैर छूकर अमरिंदर सिंह से आशीर्वाद मांगा।

कैप्टन की Tea पार्टी में कांग्रेस पार्टी के पंजाब प्रभारी हरीश रावत, पार्टी नेता और सांसद मनीष तिवारी, प्रताप सिंह बाजवा तथा अन्य सांसद और विधायक नजर आए। सिद्धू की ताजपोशी से पहले कैप्टन ने पंजाब भवन में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों को चाय पर बुलाया हुआ है।

कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सिद्धू की ताजपोशी होनी है। इस कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ अपने मतभेदों को दूर करने का प्रयास करते हुए सिद्धू ने भी एक पत्र लिखकर अमरिंदर सिंह से कार्यक्रम में आने का आग्रह किया था और कहा था कि उनका ‘‘कोई निजी एजेंडा नहीं है।’’ सिद्धू ने कहा, ‘‘पंजाब के मुद्दों पर मेरे संकल्प और प्रतिबद्धता तथा प्रत्येक पंजाबी के कल्याण के लिए आलाकमान के जनहितैषी 18 सूत्री एजेंडे को पूरा करने से आप और सभी परिचित हैं।’’ सिद्धू ने लिखा, ‘‘हमारे पंजाब कांग्रेस परिवार में सबसे बड़े होने के नाते मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृपया आएं और नयी टीम को अपना आशीर्वाद दें।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत