1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी से मिलेंगे 14 महापौर

यूपी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी से मिलेंगे 14 महापौर

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2017 11:12 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 11:12 am IST

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 14 महापौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Newly elected UP BJP mayors to meet PM Modi today- India TV Hindi
Newly elected UP BJP mayors to meet PM Modi today

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के 14 महापौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सभी महापौर व नगर पंचायत अध्यक्ष दिल्ली से सूरत जाएंगे जहां उनका गुजरात में तीन दिवसीय चुनाव प्रचार का कार्यक्रम है। (दक्षिण कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकवादी मारे गए )

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय, अमेठी नगर पंचायत और जायस नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। सभी मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष दिल्ली पहुंच चुके हैं। मंगलवार को योगी के साथ वे पीएम आवास लोककल्याण भवन पर चाय के लिए जाएंगे। उनकी प्रधानमंत्री से लगभग 45 मिनट मुलाकात होगी।

पीएम से मुलाकात के बाद 12.30 बजे सभी मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष सूरत में प्रचार के लिए रवाना हो जाएंगे। इनके साथ योगी भी सूरत जाएंगे लेकिन शाम को वापस लखनऊ आ जाएंगे जबकि मेयर और नगर पंचायत अध्यक्ष पांच, छह और सात दिसंबर को गुजरात में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत