1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में कांग्रेस विधायक नितेश राणे गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2019 07:33 pm IST,  Updated : Jul 04, 2019 07:42 pm IST

इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में कांग्रेस विधायक को नितेश राणे को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Nitesh Rane Arrested- India TV Hindi
Nitesh Rane Arrested Image Source : ANI

नई दिल्ली: इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में कांग्रेस विधायक को नितेश राणे को गिरफ्तार कर लिया गया है। नितेश राणे अपने समर्थकों के साथ कंकावली थाने में सरेंडर करने पहुंचे थे। इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में नितेश और उनके समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 342, 332, 324, 323, 120(A), 147, 143, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

नितेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नारायण राणे के बेटे हैं। नारायण राणे ने भी अपने बेटे के इस बर्ताव पर नाराजगी जताई है। नारायण राणे ने कहा, 'हाइवे के लिए प्रदर्शन ठीक, लेकिन हिंसा पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा, 'यदि एक पिता बगैर गलती के माफी मांग सकता है तो बेटे को माफी मांगनी पड़ेगी।'

महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि नितेश राणे को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे पुलिस हिरासत में हैं, हम पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस विधायक नितेश राणे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह महाराष्ट्र के कांकावली में मुम्बई-गोवा राजमार्ग पर गड्ढों के विरोध में बृहस्पतिवार को एक उप अभियंता को एक पुल से बांधने के बाद उन पर कीचड़ फेंकते हुए नजर आ रहे है। इंदौर में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा एक सरकारी अधिकारी पर हमला किये जाने के कुछ दिनों बाद यह घटना सामने आई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में राणे और कांकावली नगर परिषद के अध्यक्ष समीर नलवाडे को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप अभियंता प्रकाश खेडेकर को एक पुल की रेलिंग से कथित तौर पर बांधते हुए और उन पर कीचड़ फेंकते हुए देखा जा सकता है। राणे और नलवाडे को खेडेकर को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है, ‘‘हर दिन स्थानीय लोगों को, गुजरने वाले वाहनों से ऐसी कीचड़ का सामना करना पड़ता है ... आप भी इसका अनुभव करें।’’ (इनपुट-भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत