1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश सरकार दलितों के मुद्दे पर ‘‘घड़ियाली आंसू’’ बहा रही है: मांझी

नीतीश सरकार दलितों के मुद्दे पर ‘‘घड़ियाली आंसू’’ बहा रही है: मांझी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 29, 2018 12:10 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 12:10 pm IST

मांझी ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार दलितों के मुद्दे पर ‘‘घड़ियाली आंसू’’ बहा रही है और एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज हुए मामलों में दोषी ठहराये जाने की दर राज्य में बेहद कम है...

jitan ram manjhi- India TV Hindi
jitan ram manjhi

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया है कि बिहार सरकार दलितों के मुद्दे पर ‘‘घड़ियाली आंसू’’ बहा रही है और एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज हुए मामलों में दोषी ठहराये जाने की दर राज्य में बेहद कम है।

अपने संक्षिप्त शासन में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों के कल्याण को ध्यान में रखकर कई कदम उठाए जाने का दावा करते हुये उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हालिया दलितोन्मुख रुख आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर ‘‘राजनीतिक फायदा’’ उठाने के उद्देश्य से अपनाया है।

मांझी ने कल यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार में वर्ष 2017 तक एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज 25,943 मामले लंबित थे। इनमें से सिर्फ 89 मामलों में सजा हुई जो महज 0.34 फीसदी है। नीतीश एक दशक से ज्यादा समय से मुख्यमंत्री हैं। आंकड़े दलितों की हालत को लेकर उनकी प्रतिबद्धता को खुद बयां कर रहे हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत