1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अब राजनाथ देंगे केंद्र के एक साल का हिसाब

अब राजनाथ देंगे केंद्र के एक साल का हिसाब

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 06:24 am IST,  Updated : May 29, 2015 06:24 am IST

नई दिल्ली: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल स्वयं देश को अपनी सरकार के कामकाज से अवगत करा रहे

अब राजनाथ देंगे...- India TV Hindi
अब राजनाथ देंगे केंद्र के एक साल का हिसाब

नई दिल्ली: केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल स्वयं देश को अपनी सरकार के कामकाज से अवगत करा रहे हैं। अब यह जिम्मेदारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह निभाएंगे। राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह एक प्रेसवार्ता आयोजित करेंगे, जिसमें वह मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा एक साल में किए गए कामकाज के बारे में बताएंगे।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि 'साल एक शुरुआत अनेक' नाम के इस कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री वरिष्ठ पत्रकारों से बात करेंगे और देश को मोदी सरकार के एक साल के कामकाज से अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय का कामकाज संभालने के बाद से राजनाथ सिंह पहली बार पत्रकारों से व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।