1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पायलट की वापसी तक राजनीतिक कार्यक्रम बंद करें PM मोदी: उमर अब्दुल्ला

पायलट की वापसी तक राजनीतिक कार्यक्रम बंद करें PM मोदी: उमर अब्दुल्ला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2019 09:19 pm IST,  Updated : Feb 27, 2019 09:19 pm IST

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के भारत वापस आने तक अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर देने चाहिए।

omar abdullah- India TV Hindi
omar abdullah

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के भारत वापस आने तक अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर देने चाहिए। अभिनंदन इस समय पाकिस्तानी सेना की हिरासत में हैं। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "पीएम मोदी को तबतक अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर देने चाहिए, जबतक अभिनंदन सुरक्षित रूप से वापस नहीं लौट आते। यह सामान्य बात नहीं है कि जब हमारा पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है और वे करदाताओं के पैसे से राजनीतिक भाषणबाजी कर रहे हैं।"

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता को उम्मीद है कि पाकिस्तान हिरासत में लिए गए पायलट से वैसा ही व्यवहार करेगा, जैसा वह भारत के कब्जे में लिए गए उसके सैनिक के साथ उम्मीद करता है।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान, कृपया उनके (पायलट) साथ वैसा व्यवहार करे, जिस तरह के व्यवहार की उम्मीद आप अपने सैनिक के भारत के कब्जे में आने पर करते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत