1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओमन चांडी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

ओमन चांडी ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2016 12:30 pm IST,  Updated : May 20, 2016 05:00 pm IST

केरल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद शुक्रवार को ओमन चांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

Oommen Chandy- India TV Hindi
Oommen Chandy

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद शुक्रवार को ओमन चांडी ने राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। चांडी ने राज्य के राज्यपाल पी. सतशिवम को अपना इस्तीफा सौंपा।

गुरुवार को हुई मतगणना में 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने 91 सीटों पर जीत दर्ज कराई। चांडी ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान जारी कर मई 2011 में सत्ता में आने के बाद लोगों से मिले साथ व समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

चांडी ने कहा, "हम कभी लोगों को दोष नहीं देंगे। हम अपनी उपलब्धियों से लोगों को खुश नहीं कर पाए। मैं अब नई सरकार को शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि उन्होंने जिन विकास परियोजनाओं को शुरू किया और जो अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं, वो तेजी से पूरी होंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।