1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा चुनाव में 60% से ज़्यादा उम्मीदवार खेलते हैं करोड़ों में: रिपोर्ट

गोवा चुनाव में 60% से ज़्यादा उम्मीदवार खेलते हैं करोड़ों में: रिपोर्ट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 03, 2017 03:32 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 04:02 pm IST

गोवा विधान सभा चुनाव में 15% उम्मीदवारों (38 उम्मीदवार) के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 19 के ख़िलाफ़ हमले, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले हैं। ये जानकारी चुनाव पर नज़र रखने वाले

Goa assembly election 2017- India TV Hindi
Goa assembly election 2017

गोवा विधान सभा चुनाव में 15% उम्मीदवारों (38 उम्मीदवार) के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 19 के ख़िलाफ़ हमले, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले हैं। ये जानकारी चुनाव पर नज़र रखने वाले एसोसिएशन फ़ॉर डेमोक्रेटिक रिफ़ॉर्म्स (ADR) ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। 

अंग्रेज़ी अख़बार द हिंदू में छपी रिपोर्ट के अनुसार अपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारो के मामले में सबसे आगे NCP है जिसके 29% अथवा उसके 17 में से 5 उम्मीदवारों पर आपराधिक मुक़दमें चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जिसके 37 में से 9 उम्मीदवारों पर इसी तरह के मुक़दमें हैं। बीजेपी (17%), महाराष्ट्र गोमंतक (8%) और आप (8%) तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर आती हैं। सेंट आंद्रे एकमात्र विधानसभा क्षेत्र है जहां से तीन या इससे ज़्यादा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार खड़े हैं। 

इस चुनाव में करीब 62% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 30 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके पास 10 करोड़ या इससे अधिक मूल्य की संपत्ति है जबकि 37 उम्मीदवारों के पास 5 से 10 करोड़ रुपये के मूल्य की संपत्ति है। ज़्यादातर उम्मीदवारों के पास एक से पांच करोड़ रुपये के मूल्य की संपत्ति है। इस वर्ग में 89 उम्मीदवार आते हैं। बीजोपी के 97% उम्मीदवार करोड़पति हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस (92%) है।

आप के रंजीत कोट्टा कारवाल्हो सबसे रईस उम्मीदवार है जो फैटोर्डा से खड़े हैं। इनके पास 65 कोरड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास करीब 20 कोरड़ रुपये की चल और  65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रईसी के मामले में दूसरे नंबर पर बीजेपी के माइकल विंसेंट और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रतापसिंह राणे हैं। 

सेंट क्रूज़ से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय जोस लोपेज़ ने अपने शपथ-पत्र में घोषणा की है कि उनके पास कोई संपत्ति नही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत