1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नमाज विवाद में कूदे ओवैसी, कहा ‘कुछ भी कर लो गलती मुसलमानों की ही होगी’

नमाज विवाद में कूदे ओवैसी, कहा ‘कुछ भी कर लो गलती मुसलमानों की ही होगी’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 26, 2018 10:30 am IST,  Updated : Dec 26, 2018 10:30 am IST

ओवैसी ने कहा यह कदम मुस्लिमों को बताता है कि आप कुछ भी कर लो गलती आपकी ही होगी’। ओवैसी ने नोएडा पुलिस द्वारा कंपनियों को दिए नोटिस पर भी सवाल उठाया

Owaisi's reaction on namaz in open at Noida- India TV Hindi
Owaisi's reaction on namaz in open at Noida

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुले में नमाज को लेकर लगी रोक के विवाद में हैदराबाद से AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी कूद गए हैं, ओवैसी ने नोएडा पुलिस के कदम पर सवाल उठाया है और साथ में यह भी कहा है कि कुछ भी कर लो गलती मुसलमानों ही होगी। ओवैसी ने अपने ट्विटर हेंडल पर नमाज विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ओवैसी ने लिखा ‘उत्तर प्रदेश पुलिस ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए थे, लेकिन हफ्ते में एक दिन नमाज का मतलब है शांति और भाईचारा बिगाड़ना, यह मुस्लिमों को बताता है कि आप कुछ भी कर लो गलती आपकी ही होगी’। ओवैसी ने नोएडा पुलिस द्वारा कंपनियों को दिए नोटिस पर भी सवाल उठाया।

Owaisi's reaction on namaz in open at Noida
Owaisi's reaction on namaz in open at Noida

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा में खुले में नमाज पढ़ने से रोक लगा दी है। नोएडा पुलिस ने सेक्टर 58 इंडस्ट्रियल एरिया में आने वाले पार्क में खुले में नमाज पढ़ने पर रोक लगाई है। इसके लिए पुलिस ने इलाके में स्थित सभी कंपनियों को नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक, अगर नोएडा सेक्टर-58 के इंडस्ट्रियल हब स्थित कार्यालयों के कर्मचारी नियमों का उल्लंघन करते पाए तो इसके लिए संस्थान को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

इस नोटिस में ये साफ किया गया है कि अगर किसी कंपनी के कर्मचारी इन नियमों का उल्लंघन करते हैं तो कंपनियों को ही इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा। आपको बता दें कि खुले में नमाज पढ़ने के लिए नोएडा के सेक्टर 58 के कंपनियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से अनुमति मांगी थी। लेकिन अनुमति नहीं मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने वहां के पार्क में नमाज पढ़ी। इसी शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और इन कंपनियों को इस बारे में नोटिस भेजा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत