1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ओवैसी ने कहा, हम हारे तो नहीं खा पाओगे गोमांस

ओवैसी ने कहा, हम हारे तो नहीं खा पाओगे गोमांस

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2016 08:10 am IST,  Updated : Jan 26, 2016 08:10 am IST

एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के होने वाले चुनाव में हार जाती है तो शहर में बीफ के सेवन और बिक्री पर रोक लग सकती है।

owaisi- India TV Hindi
owaisi

हैदराबाद: एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के होने वाले चुनाव में हार जाती है तो शहर में बीफ के सेवन और बिक्री पर रोक लग सकती है। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन :एआईएमआईएम: के नेता ने यहां कहा मैं आपको डराने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। बल्कि यह तथ्य है कि अगर हम सत्ता में नहीं आए तो यहां आस्था की आड़ में बीफ पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

150 सदस्यीय स्थानीय निकाय के चुनाव दो फरवरी को होंगे। हैदराबाद से लोकसभा सांसद ओवैसी ने कहा कि प्रतिबंध से गरीब प्रभावित होंगे और बीफ कारोबारी भी जैसा कि महाराष्ट्र में हुआ था।

ग्रेटर हैदराबाद निकाय चुनावों के लिए प्रचार रैली के दौरान ओवैसी ने कहा, ‘यदि चुनावों में एमआईएम हार गई तो अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के लोगों को बीफ खाना छोड़ना होगा।’ उन्‍होंने महाराष्‍ट्र में बीफ बैन का उदाहरण भी दिया और बीजेपी-शिवसेना सरकार पर हमला बोला। साथ ही यह भी कहा कि जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं भारत के बीफ एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है।

ओवैसी ने कहा- 'मुंबई में क्‍या हुआ। महाराष्‍ट्र में बीजेपी सरकार ने बैल को भी नहीं काटने का कानून ला दिया। वहां आप बैल को भी नहीं काट सकते। बीमार हो तो भी काट नहीं सकते। इन बातों को लेकर गरीबों के पेट पर लात मारना... जो लोग सालों से काम कर रहे लोगों को कारोबार से महरूम किया जाएगा।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।