1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पाक ने LoC पर फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन

पाक ने LoC पर फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 03, 2017 09:13 am IST,  Updated : Jun 03, 2017 10:20 am IST

पाकिस्तान ने एक बार फिर आज युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए LoC के पास जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में गोलीबारी की और मोर्टार से हमला किया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

indian-army- India TV Hindi
indian-army

जम्मू: पाकिस्तान ने एक बार फिर आज युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए LoC के पास जम्मू-कश्मीर के पुंछ ज़िले में गोलीबारी की और मोर्टार से हमला किया। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, "पाकिस्तान सेना ने शुक्रवार रात 11 बजे एलओसी से लगे पुंछ सेक्टर में गोलीबारी और बमबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया।'' 

इस बीच कृष्णा घटी के बलनोई सेक्टर में सुबह 9:20 बजे से पाकिस्तान सैन्य ठिकाने और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर फायरिंग कर रहा है जिसका भारतीय सेना जवाब दे रही है। 

प्रवक्ता के अनुसार गोलीबारी अभी भी जारी है।

आपको बता दें कि एक जून को भी पाकिस्तान ने पुंछ और नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने बिंबर और बट्टाल सेक्टर में कम से कम पांच पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था और छह अन्य को घायल कर दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत