1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मसूद पर दिखावा नहीं कार्रवाई करें पाकिस्तान: शिवसेना

मसूद पर दिखावा नहीं कार्रवाई करें पाकिस्तान: शिवसेना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2016 10:55 am IST,  Updated : Jan 15, 2016 10:55 am IST

मुंबई: जैश सरगना मोहम्मद मसूद पर शिवसेना ने हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि पठानकोट हमले का मास्टर माइंड मसूद अजहर भारत और पाकिस्तान दोनों को चुनौती दे रहा

uddhav and masood- India TV Hindi
uddhav and masood

मुंबई: जैश सरगना मोहम्मद मसूद पर शिवसेना ने हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा है कि पठानकोट हमले का मास्टर माइंड मसूद अजहर भारत और पाकिस्तान दोनों को चुनौती दे रहा है। इतना ही नहीं शिवसेना ने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि पाकिस्तान मसूद पर दिखावा नहीं कार्रवाई करे।

वहीं, इस बीच पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने आज पुष्टि की कि प्रतिबंधित संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को उसके सहयोगियों के साथ एहतियातन हिरासत में लिया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सनाउल्लाह ने डॉन न्यूज से कहा, ‘मसूद अजहर को पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ने एहतियातन हिरासत में लिया है।’ इससे पहले सरकार ने इन खबरों की न तो पुष्टि की और न ही इंकार किया कि अजहर को एहतियातन हिरासत में लिया गया है।

भारत ने 1 जनवरी को पठानकोट में हुए हमले के लिए अजहर की पहचान साजिशकर्ता के तौर पर की है। इसने उसके भाई रउफ और पांच अन्य पर हमले में भूमिका निभाने के भी आरोप लगाए हैं जिसमें सात भारत सैनिक शहीद हो गए थे और सभी छह आतंकवादी मारे गए थे। खबरों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों ने प्रांत के विभिन्न हिस्से से जेईएम के 31 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।