1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिनलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पलनीसामी, 15 दिनों में साबित करेंगे बहुमत

तमिनलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पलनीसामी, 15 दिनों में साबित करेंगे बहुमत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 16, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 01:40 pm IST

चेन्नई: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक दल के नेता ई.पलनीसामी गुरुवार शाम को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज भवन की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी

palanaswami- India TV Hindi
palanaswami

चेन्नई: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक दल के नेता ई.पलनीसामी गुरुवार शाम को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज भवन की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गई। राज्यपाल ने पलानीस्वामी को 15 दिनों में विश्वास मत हासिल करेने को कहा है। इस फैसले के बाद अन्नाद्रमुक विधायकों ने राज्यपाल की प्रशंसा की और शशिकला के समर्थन में नारे लगाए।

इससे पूर्व आज ही पलानीस्वामी राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। पलानीस्वामी के अलावा चार अन्य विधायक भी गवर्नर से मिलने गए थे।

इससे पहले मंगलवार को इदापड्डी के पलानीस्वामी और उनके विरोधी ओ पन्‍नीरसेल्‍वम दोनों ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपने साथ अन्नाद्रमुक विधायकों का समर्थन होने की बात कही। अन्नाद्रमुक विधायक दल के नेता पलानीस्वामी ने मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

उन्होंने बुधवार शाम फिर राज्यपाल से मुलाकात कर अपने खेमे में पार्टी के 134 में से 124 विधायकों के समर्थन की बात कही थी। तमिलनाडु विधानसभा में 234 विधायक हैं।

इसके साथ ही पन्‍नीरसेल्‍वम ने भी बुधवार को राज्यपाल से मुलाकात कर ''बहुमत'' का दावा किया और बहुमत साबित करने का मौका दिए जाने की मांग की। पन्‍नीरसेल्वम के खेमे का दावा है कि अन्नाद्रमुक विधायकों को उनकी मर्जी के खिलाफ चेन्नई के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत