1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पनीरसेल्वम ने दो बैंकों से कहा, किसी को भी पार्टी खातों को संचालित नहीं करने दें

पनीरसेल्वम ने दो बैंकों से कहा, किसी को भी पार्टी खातों को संचालित नहीं करने दें

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2017 07:21 am IST,  Updated : Feb 09, 2017 07:21 am IST

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आज इस बात पर जोर दिया कि वह अभी भी अन्नाद्रमुक कोषाध्यक्ष हैं। पनीरसेल्वम ने यहां स्थित दो बैंकों को पत्र लिखकर कहा कि वे किसी अन्य को

PanneerSelvam- India TV Hindi
PanneerSelvam

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम ने आज इस बात पर जोर दिया कि वह अभी भी अन्नाद्रमुक कोषाध्यक्ष हैं। पनीरसेल्वम ने यहां स्थित दो बैंकों को पत्र लिखकर कहा कि वे किसी अन्य को पार्टी के खातों को संचालित नहीं करने दें। पनीरसेल्वम ने यहां मैलापोर क्षेत्र स्थित दोनों बैंकों को लिखे अलग अलग पत्रों में कहा कि पार्टी के प्रासंगिक नियम के तहत वह अभी भी अन्नाद्रमुक के कोषाध्यक्ष हैं।

पत्र करूर व्यासा बैंक और बैंक आफ इंडिया के मुख्य प्रबंधकों को संबोधित किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संविधान का नियम 20 कहता है कि पार्टी महासचिव पार्टी के प्राथमिक सदस्यों द्वारा चुना जाएगा। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जयललिता की निधन के बाद खाली हुआ अन्नाद्रमुक महासचिव का पद अभी भी खाली है क्योंकि उपरोक्त पद के लिए चयन पार्टी संविधान के नियम 20, उपखंड दो के तहत अभी होना बाकी है।

पनीरसेल्वम ने कहा कि पार्टी महासचिव द्वारा नामित पदाधिकारी जैसे केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य, उप महासचिव, कोषाध्यक्ष और पार्टी मुख्यालय सचिव तब तक पद पर बने रहेंगे जब तक कि एक नया महासचिव प्रासंगिक नियमों एवं उप नियमों के तहत नहीं चुन लिया जाता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत