1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीसी चाको NCP में होंगे शामिल, शाम 7 बजे शरद पवार के आवास पर ज्वाइन करेंगे पार्टी

पीसी चाको NCP में होंगे शामिल, शाम 7 बजे शरद पवार के आवास पर ज्वाइन करेंगे पार्टी

 Reported By: Vijai Laxmi @vijai_laxmi
 Published : Mar 16, 2021 03:04 pm IST,  Updated : Mar 16, 2021 03:04 pm IST

पीसी चाको ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वे किसी और दल में शामिल नहीं होंगे लेकिन आज वे NCP में शामिल होने जा रहे हैं।

पीसी चाको शाम 7 बजे...- India TV Hindi
पीसी चाको शाम 7 बजे दिल्ली स्थित शरद पवार के आवास पर NCP में शामिल होंगे Image Source : PTI FILE

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी को छोड़ चुके वरिष्ठ नेता पीसी चाको आज शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होने जा रहे हैं। पीसी चाको शाम 7 बजे दिल्ली स्थित शरद पवार के आवास पर NCP में शामिल होंगे। चाको ने 10 मार्च को कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि वे किसी और दल में शामिल नहीं होंगे लेकिन आज वे NCP में शामिल होने जा रहे हैं। 

माना जा रहा है कि पीसी चाको केरल में पार्टी की गुटबाजी की वजह से नाराज चल रहे थे और उसी वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। केरल में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है, ऐसे में चुनावों के बीच पार्टी से पीसी चाको की विदाई कांग्रेस के लिए भारी पड़ सकती है।

पीसी चाको ने पिछले साल कांग्रेस पार्टी के दिल्ली प्रभारी के पद से भी त्यागपत्र दे दिया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अबतक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल पायी थी और वोट प्रतिशत और भी घट गया था। पीसी चाको से जब हार के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि 2013 में जब शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री हुआ करती थीं तभी से दिल्ली में कांग्रेस का ग्राफ गिरना शुरू हो गया था। 

माना जा रहा है कि केरल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी के अंदर पीसी चाको से ज्यादा राय नहीं ली गई है और वे इस वजह से नाराज चल रहे थे और यही वजह है कि उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत