1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. J&K: बीजेपी-PDP की सरकार का रास्ता साफ, अगले हफ्ते शपथ मुमकिन

J&K: बीजेपी-PDP की सरकार का रास्ता साफ, अगले हफ्ते शपथ मुमकिन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2016 06:28 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 06:28 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बीजेपी और पीडीपी की सरकार बनेगी ये लगभग तय हो गया है। आज पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली आईं और बात

mehbooba mufti- India TV Hindi
mehbooba mufti

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बीजेपी और पीडीपी की सरकार बनेगी ये लगभग तय हो गया है। आज पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली आईं और बात लगभग फाइनल हो गई है। महबूबा मुफ्ती अब श्रीनगर लौटकर अपने विधायकों से रायशुमारी करने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले हफ्ते में कोई सूरत बन सकती है।

जम्मू कश्मीर में अगले हफ्ते शपथ मुमकिन

दिल्ली में पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस मुलाकात के साथ ही जम्मू कश्मीर में पीडीपी और बीजेपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। करीब तीन महीने की कशमकश के बाद ये रास्ता निकला है। सूत्रों से पता चला है कि 31 मार्च या 2 अप्रैल को जम्मू कश्मीर में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। बीजेपी नेताओं से बातचीत के बाद ही तारीख़ पर अंतिम मुहर लगेगी। महबूबा मुफ्ती दिल्ली से आश्वस्त होकर लौट रही हैं और परसों यानी गुरुवार को श्रीनगर में पीडीपी विधायक दल की मीटिंग के बाद इस मामले में छाई धुंध साफ हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक 31 मार्च या 2 अप्रैल से पहले शपथ ग्रहण समारोह की संभावना नहीं है।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए- शर्त नहीं मानी...शपथ ग्रहण को हामी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत