1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. J&K: बीजेपी-PDP की सरकार का रास्ता साफ, अगले हफ्ते शपथ मुमकिन

J&K: बीजेपी-PDP की सरकार का रास्ता साफ, अगले हफ्ते शपथ मुमकिन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 22, 2016 06:28 pm IST,  Updated : Mar 22, 2016 06:28 pm IST

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से बीजेपी और पीडीपी की सरकार बनेगी ये लगभग तय हो गया है। आज पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली आईं और बात

mufti
mufti

शर्त नहीं मानी....शपथ ग्रहण को हामी

अब तक जिन मुद्दों पर गतिरोध बना हुआ था सूत्रों से पता चला है कि पीडीपी ने उन मुद्दों पर नरमी बरती है। आज प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले पिछले हफ्ते महबूबा मुफ्ती दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से अलग-अलग मुलाकातें कर चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक महबूबा दो अहम मांगों पर अड़ी हुई थीं लेकिन उन्हें दो टूक कह दिया गया है कि-

  • आर्म्स फोर्सेज स्पेशल पावर एक्ट यानी AFSPA हटाना मुमकिन नहीं है।
  • जम्मू कश्मीर के हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट राज्य सरकार के हाथ में नहीं सौंपे जा सकते।

सूत्रों से पता चला है कि महबूबा मुफ्ती ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जताई और इसके लिए खुद समय मांगा। आज की मुलाकात औपचारिक ही रही क्योंकि महबूबा की शर्तें केंद्र सरकार पहले ही अस्वीकार कर चुकी थी। आज दिल्ली में महबूबा मुफ्ती और पीएम के बीच महज 10-15 मिनट ही मुलाकात हो पाई। बहरहाल प्रधानमंत्री से मिलकर पीडीपी चीफ ने अपने समर्थकों को ये दिखाने की कोशिश की है कि उन्हें प्रधानमंत्री से पूरा भरोसा मिला है और वो अपनी शर्तों पर सरकार बनाने को राजी हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत