1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जिन्हें शरीयत की जरूरत हो, वे पाकिस्तान चले जाएं: साक्षी महाराज

जिन्हें शरीयत की जरूरत हो, वे पाकिस्तान चले जाएं: साक्षी महाराज

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 22, 2018 08:17 pm IST,  Updated : Jul 22, 2018 08:17 pm IST

साक्षी महाराज ने कहा कि इस देश में शरीयत की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को भारतीय संविधान में भरोसा नहीं, उन्हें भारत मे रहने का अधिकार नहीं है।

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

उन्नाव (उप्र): अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने आज शरीयत को लेकर बड़ा बयान दिया।

उन्होंने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, देश की व्यवस्था देश के संविधान से चलेगी। इसलिए जिन्हें शरीयत की आवश्यकता हो, वे पाकिस्तान चले जाएं।

साक्षी महाराज ने कहा कि इस देश में शरीयत की कोई आवश्यकता नहीं है। जिन लोगों को भारतीय संविधान में भरोसा नहीं, उन्हें भारत मे रहने का अधिकार नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत