1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली

महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैली

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 01, 2015 09:46 am IST,  Updated : Jul 01, 2015 10:30 am IST

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गई है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता

महिला डॉक्टर का कॉलर...- India TV Hindi
महिला डॉक्टर का कॉलर छूए मंत्री, फोटो हुआ वायरल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार के मंत्री चौधरी लाल सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर फैल गई है जिसमें उन्हें एक महिला डॉक्टर का कॉलर छूते हुए देखा जा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता लाल सिंह अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए लाखनपुर के सरकारी अस्पताल गए थे।

अस्पताल में उन्होंने देखा कि डॉक्टर का कॉलर सही से नहीं था और उन्होंने उसे सही किया।

पूरे घटनाक्रम के चश्मदीद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘मंत्री महिला डॉक्टर के पास गए और उनसे कहा, बिटिया आपका कॉलर सही नहीं है और उन्होंने हाथ से उसे सही किया। महिला डॉक्टर ने कोई विरोध नहीं किया।’’

अधिकारी ने कहा कि इसे देख रहीं अन्य महिला डॉक्टरों ने भी अपने अपने कॉलर सही कर लिये।

उन्होंने कहा, ‘‘वहां काफी भीड़ थी। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने एक सरकारी अस्पताल में अनुचित तरीके से महिला डॉक्टर को छुआ।’’

मंत्री के साथ स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ मनदीप भंडारी और कठुआ के एसपी नासिर खान भी थे।

इस साल फरवरी में सिंह पर एक महिला डॉक्टर ने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। तब मंत्री ने कथित तौर पर एप्रन नहीं पहनने पर उस महिला डॉक्टर को खरी खोटी सुनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।