1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रूस के साथ खास रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं :मोदी

रूस के साथ खास रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं :मोदी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 12, 2015 02:27 pm IST,  Updated : Jun 12, 2015 02:31 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए आज कहा कि दोनों देशों के बीच के खास रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे

रूस के साथ खास रिश्ते...- India TV Hindi
रूस के साथ खास रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे है :मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस दिवस के अवसर पर वहां के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए आज कहा कि दोनों देशों के बीच के खास रिश्ते समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं।

मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, रूस दिवस पर रूस के लोगों को मेरी शुभकामनाएं ।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने कहा, रूस के प्यारे भाइयों और बहनों, रूस दिवस के मौके पर मैं आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं । भारत और रूस के बीच विशिष्ट संबंध हैं, जो समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं और यह दोनों देशों की जनता के बीच प्रगाढ़ मित्रता से दिखता है ।

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच विशेष एवं गौरवान्वित रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में और भी प्रासंगिक होगी । एक बार फिर रूस दिवस पर मेरी शुभकामनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।