1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुलायम ने जब दोबारा पीएम बनने की बात कही तो ऐसी रही पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

मुलायम ने जब दोबारा पीएम बनने की बात कही तो ऐसी रही पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2019 04:39 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 04:39 pm IST

16 वीं लोकसभा के संसद सत्र के आखिरी दिन आज जब मुलायम सिंह ने पीएम मोदी की तारफी करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें तो ..

PM Modi Reaction om Mulayam singh statement- India TV Hindi
PM Modi Reaction om Mulayam singh statement Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: 16 वीं लोकसभा के संसद सत्र के आखिरी दिन आज जब मुलायम सिंह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें तो उस समय पूरा सदन तालियों से गूंज उठा। बीजेपी के सदस्यों ने मेज थपथपा कर मुलायम सिंह के इस बयान का स्वागत किया। वहीं उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाथ जोड़कर मुलायम सिंह का अभिवादन किया। 

आपको बता दें कि आज लोकसभा में संसद सत्र के आखिरी दिन मुलायम सिंह ने अपने भाषण में कहा कि हम हम चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि मोदी में सभी दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश की है। उन्होंने कई जायज काम किए हैं जिसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। 

मुलायम सिंह ने कहा, 'उन्होंने कई जायज काम किए हैं जिसपर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता'। मुलायम सिंह ने जब हाथ जोड़कर ये बातें कही तो पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर मुलायम सिंह का अभिवादन किया। वहीं दिलचस्प बात ये रही कि जिस वक्त मुलायम सिंह ने ये टिप्पणी उस वक्त यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी मुलायम सिंह के बगल में ही बैठी हुई थीं।'

मुलायम सिंह ने कहा, पीएम को बधाई देना चाहता हूं कि पीएम ने सबको साथ लेकर चलने की कोशिश की है। मैं कहना चाहता हूं कि सारे सदस्य फिर से जीत कर आएं, और आप (पीएम) दोबारा प्रधानमंत्री बनें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत