1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जब दे मेट: तस्‍वीरों की जुबानी नमो-नवाज की कहानी

जब दे मेट: तस्‍वीरों की जुबानी नमो-नवाज की कहानी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2015 11:17 pm IST,  Updated : Dec 25, 2015 11:32 pm IST

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम अचानक बने कार्यक्रम के तहत काबुल से नई दिल्ली लौटते समय प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने लाहौर पहुंचे। मोदी अलामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जैसे ही भारतीय वायुसेना

sharif and modi- India TV Hindi
sharif and modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम अचानक बने कार्यक्रम के तहत काबुल से नई दिल्ली लौटते समय प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलने लाहौर पहुंचे। मोदी अलामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जैसे ही भारतीय वायुसेना के विमान से नीचे उतरे, शरीफ ने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। मोदी ने शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी।

कैसे बना मोदी का पाकिस्तान दौरे का प्लान ?

पाकिस्तान ने कहा है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान का दौरा अचानक ही तय हुआ। नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी की मीटिंग पहले से तय नहीं थी। शुक्रवार सुबह 11.30 बजे काबुल से प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के वजीर ए आजम नवाज शरीफ को फोन किया और जन्मदिन की मुबारकबाद दी। नवाज शरीफ ने पीएम से कहा कि आप पड़ोस में है। फोन पर क्या पर्सनली बधाई दे दीजिए। मोदी ने कहा कि ठीक हैं मैं आता हूं।  मोदी ने पूछा कि आप कहां हैं तो शरीफ ने कहा कि मैं इस्लामबाद में नहीं हूं, लाहौर में हूं। मेरी नातिन की कल शादी है। फिर मोदी ने कहा कि ठीक है मैं लाहौर ही आ जाता हूं। नवाज शरीफ बोले मैं आपको एयरपोर्ट पर मिलता हूं और अपने घर ले चलूंगा। मेरे घर पर चाय पीजिए मैं अपनी अम्मी जान से भी मिलवाउंगा।

रायविंद पैलेस में हुई नमो-नवाज की मुलाकात

नवाज शरीफ के घर रायविंद पैलेस में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। खास तौर पर पीएम मोदी की मौजूदगी में नवाज शरीफ ने बर्थ-डे का केक काटा। शरीफ के बर्थडे में मेहमान मोदी की मौजूदगी से जश्न दोगुना हो गया। पूरे पाकिस्तान ने तहे दिल से मोदी की लाहौर यात्रा का स्वागत किया।

मोदी ने नवाज शरीफ की नातिन को गिफ्ट में दी इंडियन ड्रेस

मोदी ने नवाज शरीफ की नातिन मेहरुन्निसा से भी मुलाकात की। मेहरुन्निसा का कल निकाह है और घर में आज मेहंदी का फंक्शन चल रहा था। खबरों के मुताबिक जब पीएम मोदी ने नवाज शरीफ को जन्म दिन की बधाई दी थी, तो नवाज ने अपनी नातिन की निकाह में आना के न्योता मोदी को दिया था। पीएम मोदी ने नवाज शरीफ की नातिन को उसकी मेहंदी की रस्म में इंडियन ड्रेस गिफ्ट की। उन्होंने नवाज शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज को शॉल गिफ्ट की।

देसी घी के व्यंजनों का चखा स्वाद

नवाज शरीफ ने मोदी के लिए खासतौर पर शाकाहारी व्यंजनों का इंतजाम किया था। मोदी के लिए खास मेन्यू तैयार किया गया था। मोदी ने देसी घी से बने व्यंजनों का स्वाद चखा। साग, दाल और सारी सब्जियां देसी घी से बनाई गई थी।

PM मोदी के दौरे पर पाकिस्तान ने क्या कहा?

पाकिस्तान के विदेश सचिव एजाज चौधरी ने कहा, ''दोनों मुल्कों के लिए खुशहाली के दरवाजे खुले हैं। मुलाकात में इस बात का इजहार किया गया कि जो बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ है उसे अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया जाए। ताकि दोनों देशों के रिश्तों में नई बहार लाई जा सके। एशिया के लोगों के बड़े मसलों को हम साथ मिलकर चर्चा कर सकें, दिक्कतों पर चर्चा कर सकें।''

अगली स्लाइड में देखिए नमो-नवाज की मुलाकात की तस्वीरें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।