1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

मुख्यमंत्री केजरीवाल को प्रधानमंत्री मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 16, 2019 01:37 pm IST,  Updated : Aug 16, 2019 01:43 pm IST

अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल की अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।

PM Modi wishes Happy Birthday to Delhi CM Arvind Kejriwal- India TV Hindi
PM Modi wishes Happy Birthday to Delhi CM Arvind Kejriwal

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है। अपने ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल की अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का शुक्रवार 16 अगस्त को 51वां जन्मदिन है।

प्रधानमंत्री मोदी की बधाई के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी प्रधानमंत्री के ट्वीट का जवाब देते हुए धन्यवाद दिया है। 

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंदर गुप्ता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल को जन्मदिन की बधाई भेजी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत