1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, आज हैं चार रैलियां

PM मोदी ने कामाख्या मंदिर में की पूजा, आज हैं चार रैलियां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 08, 2016 12:19 pm IST,  Updated : Apr 08, 2016 12:19 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में दूसरे चरण के मतदान से पूर्व अपनी चुनाव प्रचार मुहिम की शुरूआत करने से पहले नीलाचर पर्वत पर स्थित भगवती मां कामाख्या देवी के ऐतिहासिक मंदिर में उनकी पूजा की।

modi- India TV Hindi
modi

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में दूसरे चरण के मतदान से पूर्व अपनी चुनाव प्रचार मुहिम की शुरूआत करने से पहले नीलाचर पर्वत पर स्थित भगवती मां कामाख्या देवी के ऐतिहासिक मंदिर में उनकी पूजा की। दिल्ली से कल रात यहां पहुंचे मोदी आज सुबह कामाख्या मंदिर के आधार स्थल पर वाहन से पहुंचे और इसके बाद वे पवित्र मंदिर में भगवती की पूजा-अर्चना करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सीढि़या चढ़ कर मंदिर गए जहां मीडिया को जाने की अनुमति नहीं थी।

मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दुर्गा मां और उनके विभिन्न अवतारों के लिए समर्पित शक्ति पीठ में भी नवरात्रि के पहले दिन पूजा की। मोदी ने इस मंदिर में पहली बार दर्शन किए हैं। वह मंदिर के बाहर आने के बाद उनका इंतजार कर रहे लोगों के पास गए और उन्होंने उनके साथ हाथ मिलाया।

इसके बाद वह असम के 61 निर्वाचन क्षेत्रों में 11 अप्रैल को होने वाले चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रचार करने के लिए रवाना हो गए। मोदी आज शाम दिल्ली लौटने से पहले रोहा, रंगिया, सोरभोग और गुवाहाटी में जन सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने चार अप्रैल को पहले चरण के मतदान के लिए भी राज्य में चुनाव प्रचार किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।