1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिल्ली प्रदूषण पर राहुल की PM मोदी पर चुटकी, ‘क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?’

दिल्ली प्रदूषण पर राहुल की PM मोदी पर चुटकी, ‘क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?’

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2017 03:42 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 03:56 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक फिल्मी ग़ज़ल के शब्दों की मदद से राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को बयां करते हुए...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक फिल्मी ग़ज़ल के शब्दों की मदद से राजधानी एवं आसपास के क्षेत्रों में फैले वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर के कारण आम आदमी को हो रही परेशानियों को बयां करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘क्या बताएंगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं?’’

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यों है? इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यों है? क्या बताएंगे साहेब, सब जानकार अंजान क्यों है??’’

rahul gandhi tweet
rahul gandhi tweet

राहुल गांधी ने ये शब्द दरअसल ‘‘गमन’’ फिल्म के लिए लिखी गई शहरयार की ग़ज़ल से लिए हैं। दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि वह सभी वर्गों के लिए एक भारी परेशानी का कारण बना हुआ है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साधने के लिए शेरो-शायरी का सहारा ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत