1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू ने किसे कहा 'प्रभु जी' ऐसी लीलाएं मत करिए, जानने के लिए क्लिक करें

लालू ने किसे कहा 'प्रभु जी' ऐसी लीलाएं मत करिए, जानने के लिए क्लिक करें

 Written By: IANS
 Published : Sep 08, 2016 09:36 pm IST,  Updated : Sep 08, 2016 09:36 pm IST

एयरलाइंस की तर्ज पर 'फ्लेक्सी किराया प्रणाली' लागू करने को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर तंज कसते हुए कहा, "प्रभु जी ऐसी लीलाएं मत करिए, ऐसी लीलाओं से आम आदमी मर जाएगा।"

Laloo- India TV Hindi
Laloo

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद ने राजधानी, दुरंतो और शताब्दी श्रेणी की रेलगाड़ियों के किरायों में एयरलाइंस की तर्ज पर 'फ्लेक्सी किराया प्रणाली' लागू करने को लेकर रेल मंत्री सुरेश प्रभु पर तंज कसते हुए कहा, "प्रभु जी ऐसी लीलाएं मत करिए, ऐसी लीलाओं से आम आदमी मर जाएगा।" 

राजद नेता ने अपने खास अंदाज में गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, "प्रभु जी ऐसी लीलाएं मत करिए। ऐसी लीलाओं से तो आम आदमी मर जाएगा। प्रजा का क्रोध नहीं पाना चाहिए।" इस ट्वीट के साथ उन्होंने फ्लेक्सी किराया प्रणाली से संबंधित एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर की तस्वीर भी डाली है। 

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि यात्रियों और माल भेजने वाले व्यवसायी पहले से ही रेलवे से विमुख हो रहे हैं। एयरलाइंस करीब 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है, जबकि पिछले कुछ सालों से वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने वालों लोगों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। 

Laloo tweet
Laloo tweet

पूर्व रेल मंत्री ने आगे लिखा, "ग्राहक केंद्रित रणनीति के कारण अपने कार्यकाल के प्रत्येक रेल बजट में यात्री किराया घटाने के बावजूद रेलवे के पास 93 हजार करोड़ रुपये का आपॅरेटिंग कैश था।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत