1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रशांत किशोर ने छोड़ा कैप्टन के प्रधान सलाहकार का पद

प्रशांत किशोर ने छोड़ा कैप्टन के प्रधान सलाहकार का पद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2021 10:57 am IST,  Updated : Aug 05, 2021 10:57 am IST

 जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रशांत किशोर ने छोड़ा कैप्टन के प्रधान सलाहकार का पद- India TV Hindi
प्रशांत किशोर ने छोड़ा कैप्टन के प्रधान सलाहकार का पद Image Source : FILE

चंडीगढ़।  जाने-माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत किशोर ने कैप्टन को भेजे अपने त्यागपत्र में कहा है कि वे सार्वजनिक जीवन से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं, इसलिए वे प्रधान सलाहकार के  पद को छोड़ना चाहते हैं। 

प्रशांत किशोर के बारे में चर्चा है कि वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं और उन्हें कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय टीम में बड़ा रोल मिल सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसको लेकर न तो कांग्रेस पार्टी की तरफ से कुछ कहा गया है और न ही प्रशांत किशोर की तरफ से। लेकिन कुछ दिन पहले प्रशांत किशोर दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने के लिए पहुंचे थे और तब से चर्चा और भी ज्यादा होने लगी है कि वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत