1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ममता बनर्जी के साथ प्रशांत किशोर! JDU बोली- पार्टी को कोई जानकारी नहीं, हमसे लेना-देना नहीं

ममता बनर्जी के साथ प्रशांत किशोर! JDU बोली- पार्टी को कोई जानकारी नहीं, हमसे लेना-देना नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 06, 2019 08:47 pm IST,  Updated : Jun 06, 2019 08:47 pm IST

चुनावी रणनीतिकार और जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करने की खबरों पर अब जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है।

nitish kumar and prashant kishor- India TV Hindi
nitish kumar and prashant kishor

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार और जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करने की खबरों पर अब जेडीयू की प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू के प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि हमें इससे कोई लेना देना नहीं है कि वह ममता बनर्जी से मिले या फिर उनके लिए काम करें। इस बारे में पार्टी के पास कोई जानकारी नहीं हैं।

अजय आलोक ने ट्वीट कर लिखा, ''प्रशांत किशोर जी और ममता जी के बीच क्या बैठक हुई? क्यों हुई? क्या हुआ? हमें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं ना ही पार्टी को इसके बारे में कुछ मालूम हैं। इस मामले पर प्रकाश स्वयं प्रशांत किशोर ही डाल सकते हैं। पार्टी का कोई लेना देना नहीं हैं।''

बता दें कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ काम करना शुरू कर देंगे। वह एक महीने के बाद ममता बनर्जी के लिए चुनावी रणनीति तैयार करने का काम करेंगे। इससे पहले प्रशांत किशोर आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के लिए कार्य कर रहे थे। वाईएसआर कांग्रेस के मुखिया जगन मोहन रेड्डी ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। इसमें प्रशांत किशोर ने अहम भूमिका निभाई थी।

ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर से गुरुवार को मुलाकात की थी। लोकसभा चुनावों में बीजेपी को 18 सीट मिलने के बाद ममता बनर्जी को जमीन दरकने की आशंका सता रही है लिहाजा विधानसभा चुनाव के लिए वह कोई जोखिम मोल लेना नहीं चाहती हैं। कोलकाता में बैठक के बाद प्रशांत किशोर ने उनके साथ काम के लिए हामी भरी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत