1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. हरसिमरत कौर का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर किया, कृषि विधेयकों के विरोध में छोड़ा मंत्री पद

हरसिमरत कौर का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर किया, कृषि विधेयकों के विरोध में छोड़ा मंत्री पद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2020 07:23 am IST,  Updated : Sep 18, 2020 08:20 am IST

कृषि विधेयकों के विरोध में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देनेवाली शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर का इस्तीफा प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है।

Harsimrat kaur- India TV Hindi
हरसिमरत कौर का इस्तीफा राष्ट्रपति ने मंजूर किया, कृषि विधेयकों के विरोध में छोड़ा मंत्री पद Image Source : PTI

नई दिल्ली: कृषि विधेयकों के विरोध में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देनेवाली शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर का इस्तीफा प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने मंजूर कर लिया है। हरसिमरत कौर ने कल संसद से पास कृषि विधेयकों का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वे मोदी कैबिनेट में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थीं।

मोदी सरकार 2.0 में यह पहला इस्तीफा है। हरसिमरत कौर ने प्रधानमंत्री मोदी को सौंपे इस्तीफे में अपनी पार्टी और किसानों को एक दूसरे का पर्याय बताया है। कहा है कि, किसानों के हितों से उनकी पार्टी किसी तरह का समझौता नहीं कर सकती। हरसिमरत कौर और उनकी पार्टी को मनाने के लिए भाजपा लगातार प्रयासरत थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिरोमणि अकाली दल से कृषि बिलों के मसले पर बातचीत चलने की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि कृषि बिलों पर भ्रम फैलाया जा रहा है। सहयोगी अकाली दल से पार्टी की बातचीत चल रही है। अकाली दल की जल्द ही बिलों को लेकर गलतफहमी दूर होगी। हालांकि, नड्डा के दावे के अनुरूप ऐसा नहीं हो सका। कृषि बिलों को किसान विरोधी बताते हुए हरसिमरत कौर ने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत