1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी ICU में भर्ती

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी ICU में भर्ती

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 08, 2015 06:16 pm IST,  Updated : Aug 08, 2015 06:25 pm IST

नई दिल्‍ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ओडिशा का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर आज मध्य रात्रि के बाद राजधानी दिल्ली वापस लौट आए, क्योंकि उनकी पत्नी शुभ्रा को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती

राष्‍ट्रपति प्रणब...- India TV Hindi
राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी ICU में भर्ती

नई दिल्‍ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ओडिशा का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर आज मध्य रात्रि के बाद राजधानी दिल्ली वापस लौट आए, क्योंकि उनकी पत्नी शुभ्रा को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति यहां उतरने के बाद सीधे अपनी पत्नी को देखने कैंटोमेंट क्षेत्र स्थित 'आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्टिपल' गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुभ्रा पिछले कुछ समय से बीमार हैं और उन्हें अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष (ICU) में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रपति ओड़िशा के दो दिवसीय दौरे पर थे और उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेना था।

ओड़िशा दौरे पर राष्ट्रपति के साथ गईं उनकी बहन और एक अन्य रिश्तेदार भी उनके साथ वापस लौट आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत