1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी के शुरुआती दिनों से प्रेरित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ के प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रपति कोविंद

PM मोदी के शुरुआती दिनों से प्रेरित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ के प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रपति कोविंद

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 24, 2018 11:35 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 11:35 pm IST

यह फिल्म एक लड़के के जीवन की घटनाओं के इर्दगिर्द घूमती है जो राष्ट्र की सेवा करना चाहता है।

प्रधानमंत्री मोदी के...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी के शुरुआती दिनों से प्रेरित फिल्म के प्रदर्शन में शामिल हुए राष्ट्रपति कोविंद

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन से प्रेरित फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग में शामिल हुए। एक बयान में कहा गया कि 32 मिनट की इस फिल्म का विशेष प्रदर्शन राष्ट्रपति भवन में हुआ।

टी सीरीज के निर्माता भूषण कुमार ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘हम राष्ट्रपति भवन में रामनाथ कोविंद के लिए हमारी विशेष फिल्म ‘चलो जीते हैं’ के प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं।’’

यह फिल्म एक लड़के के जीवन की घटनाओं के इर्दगिर्द घूमती है जो राष्ट्र की सेवा करना चाहता है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 29 जुलाई को स्टार नेटवर्क और इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत