1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. महाराष्ट्र में शिवसेना तैयार नहीं हुई तो BJP को नहीं होगा राष्ट्रपति शासन से परहेज: सूत्र

महाराष्ट्र में शिवसेना तैयार नहीं हुई तो BJP को नहीं होगा राष्ट्रपति शासन से परहेज: सूत्र

 Published : Nov 07, 2019 01:33 pm IST,  Updated : Nov 07, 2019 01:36 pm IST

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए शिवसेना अगर तैयार नहीं होती है और राज्य में राष्ट्रपति शासन की नौबत आती है तो इससे भारतीय जनता पार्टी को परहेज नहीं होगा

President Rule in Maharashtra if option if Shivsena not agreed says BJP sources- India TV Hindi
President Rule in Maharashtra if option if Shivsena not agreed says BJP sources Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए शिवसेना अगर तैयार नहीं होती है और राज्य में राष्ट्रपति शासन की नौबत आती है तो इससे भारतीय जनता पार्टी को परहेज नहीं होगा, भाजपा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में पार्टी किसी भी हाल में मुख्यमंत्री पद बांटने के लिए तैयार नहीं है, यानि शिवसेना के 50-50 फार्मूले को भारतीय जनता पार्टी मानने को तैयार नहीं है। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अगर शिवसेना समझौते के लिए राजी नहीं होती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन से भाजपा को परहेज नहीं होगा। 

उधर शिवसेना ने भी मुख्यमंत्री पद को लेकर अड़ी हुई है, शिवसेना सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के साथ निर्वाचित विधायकों की बैठक में विधायकों ने उद्धव ठाकरे से कहा है कि अब अपनी मांग पर पीछे नहीं हटना है। शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे से कहा कि वे पार्टी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े रहें। हालांकि विधायकों ने इस मामले में कोई भी फैसला लेने का अधिकार उद्धव ठाकरे को दिया है। उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री में विधायकों के साथ यह बैठक हुई है। 

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अल्पमत सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से पहले यहां संवाददाताओं से मुनगंटीवार ने कहा कि किसी भी दल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के “नेतृत्व एवं स्वीकार्यता” को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत