1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर: रामनाथ कोविंद

राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर: रामनाथ कोविंद

 Written By: IANS
 Published : Jun 23, 2017 12:48 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 12:48 pm IST

कोविंद ने कहा, "राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिए। कुछ महीनों में हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं, ऐसे में देश का निरंतर विकास होता रहे। हम इसके प्रयास करते रहेंगे।"

Ram Nath Kovind- India TV Hindi
Ram Nath Kovind Image Source : PTI

नई दिल्ली: आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने के बाद कहा कि देश में राष्ट्रपति पद सर्वाधिक गरिमा का पद होता है और वह इस पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कोविंद ने नामांकन-पत्र दाखिल करने के बाद संसद से बाहर संवाददाताओं से कहा, "हमारे देश में संविधान सर्वोपरि है। इसकी संवैधानिता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।" ये भी पढ़ें: कैसे होता है भारत में राष्ट्रपति चुनाव, किसका है पलड़ा भारी, पढ़िए...

कोविंद ने कहा, "राष्ट्रपति का पद दलगत राजनीति से ऊपर होना चाहिए। कुछ महीनों में हम देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं, ऐसे में देश का निरंतर विकास होता रहे। हम इसके प्रयास करते रहेंगे।"

उन्होंने कहा, "पूर्व में इस पद को कई लोगों ने सुशोभित किया है, जिसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. राधा कृष्ण और ए.पी.जे अब्दुल कलाम जैसे भावानुमान हुए।"

कोविंद ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नामांकन किया। दूसरे घटक दलों ने भी मेरा समर्थन किया। इसके लिए सभी का हृदय से आभारी हूं।"

ये भी पढ़ें: 500 रुपए में बनवाइए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, दुनिया में कहीं भी चलाइए कार

भारत के लिए एससीओ की सदस्यता मिलने के क्या हैं मायने?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत