1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PM मोदी ने कहा, ओडिशा को विकास कार्यों के लिए 4000 करोड़ रुपये दिए, लेकिन यहां की सरकार सोई हुई है

PM मोदी ने कहा, ओडिशा को विकास कार्यों के लिए 4000 करोड़ रुपये दिए, लेकिन यहां की सरकार सोई हुई है

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 15, 2019 07:40 am IST,  Updated : Jan 15, 2019 12:10 pm IST

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि वह राज्य सरकार के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में बताया है। आधिकारिक कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी बलांगीर में सुबह पौने बारह बजे एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

PM मोदी आज ओडिशा-केरल को देंगे कई सौगात, नवीन पटनायक PM के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल- India TV Hindi
PM मोदी आज ओडिशा-केरल को देंगे कई सौगात, नवीन पटनायक PM के कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ओडिशा के बलांगीर में एक जनसभा को किया। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य की नवीन पटनायक सरकार के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी पार्टियों पर भी जमकर हमला बोला। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने ओडिशा के झारसुगुडा में मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क (MMLP) और अन्य विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने बलांगीर और बिचुपली के बीच एक नई रेलवे लाइन का भी शुभारंभ किया। वह इसके बाद केरल में कई परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इन परियोजनाओं में एक रेलवे लाइन और एक राजमार्ग बाईपास परियोजना भी शामिल है। 

Related Stories

जानें, प्रधानमंत्री ने ओडिशा के बलांगीर में क्या कहा:

  • केंद्र की भाजपा सरकार निरंतर इस बात की कोशिश कर रही है कि व्यवस्था से हर उस कमी को दूर किया जाए, जो गरीबों का अधिकार छीनने में मददगार बनती हों: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • ओडिशा की सरकार को चाहिए कि आदिवासी हितों के लिए जो ये प्रावधान किया गया है उसका भरपूर लाभ लोगों को दिलाये चुनाव का इंतज़ार न करो। लोगो की परेशानी दूर करो, चुनाव तो आएंगे जाएंगे: PM नरेंद्र मोदी
  • ओडिशा को विकास कार्यों के लिए 4000 करोड़ रुपये दिए, लेकिन यहां की सरकार सोई हुई है। ओडिशा में विकास कार्य रुका हुआ है: पीएम मोदी
  • हमारी सरकार ने बीते साढ़े 4 वर्षों में देश में 6 करोड़ से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड, फर्जी गैस कनेक्शन, गलत नाम से स्कॉलरशिप पाने वाले, गलत नाम से पेंशन हथियाने वाले, ऐसे फर्जी नामों को रद्द किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जब हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं तो हमारे आदिवासी अंचलों में रहने वाले बहन-भाइयों पर विशेष ध्यान हैं। आपके संरक्षण के कारण ही आज भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का इतने व्यापक निर्माण हो पा रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • बीते साढ़े 4 वर्षों में ओडिशा में रेलवे के विकास के लिए ही 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया। ये पुरानी सरकार की तुलना में 5 गुना अधिक है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, जिसे पूरी दुनिया मनाती है उसका भी विरोध वो करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का गौरव मोदी का नहीं है, ये तो हमारे गौरवशाली अतीत और हमारे ऋषियों और मनीषियों की सौंपी विरासत है, जिसको आज दुनिया मान रही है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • वे दल जिन्हें देश ने दशकों तक सरकार चलाने का अवसर दिया, भारत के गौरव को बढ़ाने का मौका दिया, उनके साथ ये आपराधिक भूल हमेशा-हमेशा चिपकी रहेगी। हैरानी की बात ये है कि उन्होंने आज भी इससे सबक नहीं लिया है: नरेंद्र मोदी
  • साथियो, इस संपदा का भान सिर्फ मोदी को हुआ, ऐसा नहीं है। पहले की सरकारों को भी इस गौरवशाली अतीत का पता था। तब भी इन स्थानों को संवारने की मांग उठती थी। अंतर सिर्फ संवेदना का था, समग्रता के साथ सोचने वालों की कमी का था: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राष्ट्र के गौरव को सर्वोपरि रखने की कटिबद्धता का ही परिणाम है कि भारत के मंदिरों सहित दूसरी जगहों से लूटी या चुराई गई, पुरानी मूर्तियों को भारत लाने का प्रयास लगातार चल रहा है: ओडिशा के बलांगीर में पीएम मोदी
  • ओडिशा के ऐसे अनेक मंदिरों के नवीनीकरण और सौंदर्यीकरण का बीड़ा हमारी सरकार ने उठाया है। भारत की पुरातन पहचान को आधुनिकता के संगम के साथ और प्रखर करने के लिए केंद्र सरकार संकल्पबद्ध है: ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • इस पवित्र अवसर पर थोड़ी देर पहले ओडिशा से विकास से जुडी 1500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और उद्घाटन आज हुआ है: नरेंद्र मोदी
  • ओडिशा के हर जिले में आस्था के ऐसे महत्वपूर्ण स्थल हैं जो हमारी सांस्कृतिक संपदा के प्रतीक हैं। दुनिया की सबसे पुरातन सभ्यताओं में से एक हमारी सभ्यता की पहचान हैं। हमारे पूर्वजों के कौशल के प्रमाण हैं: नरेंद्र मोदी
  • ये पावन पवित्र महीना सूर्य देव की उपासना का महीना है और ओडिशा तो साक्षात सूर्य देव की ही धरती है। कोणार्क से निकली रोशनी पूरे भारत को सदियों से रोशन करती रही है: नरेंद्र मोदी

प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक प्रधानमंत्री मोदी के आधिकारिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया क्योंकि वह राज्य सरकार के कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। पटनायक को बैठक में किसानों को संबोधित करना है। 

प्रधानमंत्री केरल में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 66 पर कोल्लम बाइपास का उद्घाटन करेंगे। यह 13 किलोमीटर लंबा दो लेन का बाईपास है और अष्टमुडी झील पर इसमें तीन बड़े पुल बने हुए हैं। इस परियोजना से अलपुझा और तिरूवनंतपुरम के बीच यात्रा समय में कमी आएगी और कोल्लम शहर में यातायात भीड़भाड़ कम होगा। तिरूवनंतपुरम में मोदी पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे और वहां श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बनने वाले स्थान की पट्टिका का अनावरण करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत