1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति एवं योजना स्पष्ट करे सरकार: प्रियंका

नौकरियां बचाने के लिए अपनी नीति एवं योजना स्पष्ट करे सरकार: प्रियंका

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 04:51 pm IST

गाजियाबाद में साइकिल कारखाना बंद होने से जुड़ी खबर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्ट्री बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए।’’

ATlas Company- India TV Hindi
Workers shout slogans during a protest outside the factory after the manufacturers of famous Atlas Cycles shut their operations due to financial constraints on Wednesday, in Ghaziabad. Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साइकिल कंपनी एटलस का एक कारखाना बंद होने से जुड़ी खबर को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीति एवं योजना स्पष्ट करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साइकिल कारखाना बंद होने से जुड़ी खबर साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर साइकिल कंपनी एटलस की गाजियाबाद फैक्ट्री बंद हो गई। 1000 से ज्यादा लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए।’’

प्रियंका ने दावा किया कि सरकार के प्रचार में तो सुन लिया कि इतने का पैकेज दिया गया, इतने एमओयू हुए, इतने रोजगार पैदा हुए, लेकिन असल में तो रोजगार खत्म हो रहे हैं, फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की नौकरियां बचाने के लिए सरकार को अपनी नीतियां और योजना स्पष्ट करनी पड़ेगी।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत